आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,395 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8.56 लाख पार

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,395 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं

Update: 2020-11-18 01:20 GMT

अमरावती। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,395 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 8.56 लाख हो गई है। राज्य में इस दौरान 2,293 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 16,985 हो गई है।

राज्य में अब तक 8.32 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 9 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,890 हो गई।

Full View

Tags:    

Similar News