जम्मू कश्मीर में कोरोना के 1355 नये मामले, 14 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस के 1355 नये मामले सामने आये हैं जबकि 14 और लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी

Update: 2020-09-08 23:55 GMT

जम्मू। जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस के 1355 नये मामले सामने आये हैं जबकि 14 और लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी।

आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों में 785 जम्मू और 570 कश्मीर से हैं । इसके अलावा जम्मू में आठ और कश्मीर में छह संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे। इसी अवधि में 491 लोग स्वस्थ हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 45,925 हो गया है तथा 815 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 33,251 मरीज कोरोना मुक्त हो गये हैं और अभी यहां 11,859 सक्रिय मामले हैं।

Full View

Tags:    

Similar News