जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 132 नये मामले
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 132 नये मामले सामने आये। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1,336 हो गई जबकि 86 लोगों को छुट्टी दे दी गई
By : एजेंसी
Update: 2021-03-23 01:05 GMT
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 132 नये मामले सामने आये। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1,336 हो गई जबकि 86 लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। एक आधिकारिक बुलेटिन ने नए मामलों के बारे में बताया, जिसमें 28 जम्मू से और 104 कश्मीर से मिले।
जम्मू-कश्मीर में अब तक 1,28,679 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1,25,362 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,981 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं।
सक्रिय मामलों में 290 जम्मू से और 1,046 कश्मीर से हैं।