इंदौर में कोरोना के 114 नए मामले

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 114 नए मामले आने के बाद वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6339 तक जा पहुंची है।

Update: 2020-07-22 11:35 GMT

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 114 नए मामले आने के बाद वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6339 तक जा पहुंची है। वहीं एक की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक प्राप्त 123743 जांच रिपोर्ट में कुल 6339 संक्रमित पाये गये हैं। इन प्राप्त जांच रिपोर्टों में कल जांचे गये 1813 सैम्पल भी शामिल हैं। कल जांचे सैम्पलों में 1682 असंक्रमित तथा 114 संक्रमित पाये गये हैं। कल दर्ज मौत के बाद कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 300 तक जा पहुंची है।

उधर राहत की खबर है कि कल अस्पतालों से 71 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक 4437 रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं, संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 4965 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा गया है।

Full View

Tags:    

Similar News