जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,090 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 77 हजार के पार

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,090 नए लोग पॉजिटिव पाए गए

Update: 2020-10-03 02:21 GMT

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,090 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 77,253 हजार हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 1,090 नए मामलों में, 603 मामले जम्मू संभाग से और 487 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

इस दौरान यहां कोरोनावायरस से 14 लोगों की मौत हो गई है, जिससे प्रदेश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,212 हो गई है, वहीं इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 59,952 हो गई है।

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 16,089 है, जिनमें से 9,153 मामले जम्मू संभाग से और 6,936 कश्मीर संभाग से हैं।

Full View

Tags:    

Similar News