गोवा में कोरोना के 101 नए मामले, दो लोगों की मौत
गोवा में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है
By : एजेंसी
Update: 2020-12-10 03:21 GMT
पणजी। गोवा में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 49036 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 703 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की दैनिक बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 132 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और अबतक राज्य में 47056 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ दर 95.96 फीसदी है।
बुधवार को 90 नए मरीजों को घर में आईसोलेशन में भेजा गया है जबकि 37 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान 1610 लोगों के टेस्ट किए गए और अबतक राज्य में 364672 टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां फिलहाल 1277 सक्रिय मामले हैं।