मर जाऊंगा, माफी नहीं मागूंगा : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हए सत्ता के लिए देश को तबाह करने का आरोप लगाते हुए दोहराया

Update: 2019-12-14 13:52 GMT

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हए सत्ता के लिए देश को तबाह करने का आरोप लगाते हुए दोहराया है कि उन्होंने जमीनी हालात को बयां किया है, मर जाएंगे लेकिन माफी नहीं मागेंगे।

मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मेरा नाम राहुल गाँधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मागूँगा - @RahulGandhi #BharatBachaoRally pic.twitter.com/gSvnocHzD0

— UP West Youth Congress (@IYC_UPWest) December 14, 2019

 गांधी ने शनिवार को यहां रामलीला मैदान उन्होंने कहा “ मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है। मैं मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मांगूगा। देश को बांटने का काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके सहयोगी अमित शाह को भारत को तबाह करने के लिए जनता से माफी मांगनी है।”

उन्होंने कहा कि  मोदी ने देश को सत्ता के तबाह कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था खत्म कर दी है। उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए और इसके लिए वह हर राेज टेलीविजन पर आना चाहते हैं।मोदी के अलावा देश का कोई नेता टीवी पर नहीं दिखता सिर्फ मोदी दिखते हैं क्योंकि वह सत्ता के लिए पैसे का खेल करते हैं। उन्हें बेरोजगार युवाओं, परेशान किसानों तथा अत्याचार सह रही महिलाओं की चिंता नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसी चोट मारी जाे अब तक ठीक नहीं हुई। आपसे झूठ बोला कि काले धन के खिलाफ लाडाई है। भ्रष्टाचार खत्म करना है। लोगों के जेब से पैसे निकाले और लाखों रुपए अनिल अम्बानी और अडानी के हवाले किया।
 

Full View

Tags:    

Similar News