दिल्ली में जल्द शुरू होगा जयपुर कला संगम

दुनिया के 20 से अधिक कलाकारों की कृतियां देखने को मिलेंगी

Update: 2018-09-30 19:57 GMT

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चार अक्टूबर से जयपुर कला संगम के छठे संस्करण का आगाज होने जा रहा है, जिसमें दुनिया के 20 से अधिक कलाकारों की कृतियां देखने को मिलेंगी।

त्रिवेणी कला संगम में लगने वाली इस प्रदर्शनी को 'क्रॉस बॉर्डर आर्ट कनेक्ट' नाम दिया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले वाले इस कला संगम के दौरान टॉक शो और कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी 4-10 अक्टूबर तक चलेगी। 

जयपुर कला संगम के पूर्व के संस्करणों का आयोजन जयपुर में किया गया था।

Full View

Tags:    

Similar News