हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कैथल से चुनाव हारे प्रवक्ता सुरजेवाला
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला हरियाणा विधानसभा चुनाव हार गये
By : एजेंसी
Update: 2019-10-24 14:47 GMT
नयी दिल्ली। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला हरियाणा विधानसभा चुनाव हार गये हैं।
सुरजेवाला राज्य की कैथल विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लीला राम ने 567 मतों के मामूली अंतर से हराया है। सुरजेवाला 15वें दौर की मतगणाना के बाद करीब 4988 वोटों से आगे चल रहे थे। शुरुआत में वह पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से बढ़त हासिल कर ली लेकिन अंत में वह मामूली अंतर से पराजित हो गये।
कांग्रेस प्रवक्ता इस सीट से दो बार विधायक रहे हैं लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल से भाजपा में शामिल हुए लीला राम ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल थे।