Begin typing your search above and press return to search.
युवक ने फांसी लगाई, बालक की करंट से मौत
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज दो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रेहटी के अंर्तगत ग्राम वायॉ मेन रोड पर आलिम (22) आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गई

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज दो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रेहटी के अंर्तगत ग्राम वायॉ मेन रोड पर आलिम (22) आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के चकल्दी निवासी देवेन्द्र चौहान (3) को बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गई।
इसी प्रकार कोतवाली थाना अन्तर्गत अलीराजपुर पटियाला (पंजाब) निवासी बलविंदर सिंह (28) की अज्ञात वाहन की टक्कर से आई चोटों से मौत हो गई। थाना इछावर अन्तर्गत नयापुरा निवासी ज्ञान सिंह (48) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।
Next Story


