Top
Begin typing your search above and press return to search.

रेल की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

राजस्थान में चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में रेल की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु

रेल की चपेट में आने से युवक की मृत्यु
X

श्रीगंगानगर। राजस्थान में चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में रेल की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड नंबर 16 का निवासी नंदलाल मंडार (25) कल देर रात को रेलवे ट्रैक पर प्रह्लादजी प्याऊ के पास रेल लाइन पार करते समय बीकानेर- हिसार डेमू ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद बांद्रा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी उसके ऊपर से निकल गई। रात्रि का समय होने के कारण इस युवक के ट्रेन के नीचे आ जाने का पता नहीं चल पाया।

दो ट्रेनों के निकल जाने के बाद जब वहां से मालगाड़ी गुजरने लगी, उससे पहले किसी की ट्रैक पर पड़ी हुई लाश पर नजर पड़ गई।

मालगाड़ी को रुकवा कर नंदलाल की लाश को वहां से हटाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर जीआरपी और रतनगढ़ थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल सिविल थाना क्षेत्र का होने के कारण प्रकरण रतनगढ़ थाना में दर्ज किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it