Begin typing your search above and press return to search.
ऑटो रिक्शा पलटने से युवक की मृत्यु , एक घायल
बिहार में लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास आज ऑटो रिक्शा के पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल

लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास आज ऑटो रिक्शा के पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गयी।
पुलिस ने कहा कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी विद्यापीठ चौक पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गयी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश मुहल्ला निवासी प्रकाश कुमार गुप्ता (35) के रूप में की गयी है।
दुर्घटना में घायल रेशमी परवीन इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
Next Story


