Top
Begin typing your search above and press return to search.

आपके विधायक आपके द्वार नौटंकी : मलकीत

जगदलपुर ! कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह ने कहा है कि भाजपा की सरकार में सबको लूटने की खुली छूट मिली हुई है।

आपके विधायक आपके द्वार नौटंकी : मलकीत
X

जगदलपुर ! कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह ने कहा है कि भाजपा की सरकार में सबको लूटने की खुली छूट मिली हुई है। अधिकारी नक्लसलवाद का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे है। जगदलपुर के विधायक संतोष बाफना गांव-गांव जाकर आपके विधायक आपके द्वार का नारा लगा रहे हैं। अपनी उपलब्धियां गिना रहे है। इतने बड़े घोटाले को भी उन्हें अपनी उपलब्धि के रूप में स्वीकार करना चाहिये। मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट से भी यह जाहिर हो चुका है कि बस्तर की आदिवासी महिलाओं पर किस तरह से अत्याचार हो रहा है। मातृत्व सहयोग योजना जैसी इतनी महत्वपूर्ण योजना को भी भाजपा सरकार के नुमाईन्दों ने नहीं बक्शा यह बेहद शर्मनाक मामला है। गरीब आदिवासी महिलाओं के साथ यह एक बहुत बड़ा धोका है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये और तत्काल दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it