वोट डालकर पहली बार महापर्व के साक्षी बने युवा मतदाता
नोएडा ! शहर में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खास जोश दिखने को मिला। तमाम मतदान केंद्रों पर कई ऐसे युवक-युवतियां मिले जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नोएडा ! शहर में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खास जोश दिखने को मिला। तमाम मतदान केंद्रों पर कई ऐसे युवक-युवतियां मिले जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास करने के साथ रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। जातिगण समीकरणों से ऊपर उठकर युवाओं ने बेहतर विधायक व अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान किया।
मतदान कर वापस लौट रहे युवाओं के चेहरों पर खुशी की लहर साफ देखी जा रही थी।
वोटिंग के दौरान मोबाइल बाधा नहीं बना। पोलिंग स्टेशनों पर किसी तरह की चेकिंग नहीं थी। वोटर खुले आम मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ में जा रहे थे। झुंडपुरा पोलिंग स्टेशन पर कुछ देर के लिए चेकिंग की गई। इसके बाद यहा भी कोई रोकटोक नहीं देखी गई।
पहली बार मतदान करने आए युवकों व युवतियों में सेल्फी का क्रेज भी खूब दिखा। मतदान करने के बाद युवाओं ने सेल्फी खींची और दोस्तों को वाट्सएप व फेसबुक पर शेयर की। या यू कहे कि अपने दोस्तों को वोट करने की अपील भी की। लोकतंत्र के प्रति सभी की जिम्मेदारी है कि वह अपने अधिकार का प्रयोग करे। जिससे कि बेहतर प्रतिनिधि हमारी समस्याओं को सरकार तक पहुंचा सके और प्रदेश के साथ साथ क्षेत्र का विकास भी हो सके।
आंकक्षा
मेने अपना पहला वोट धर्म जाति के बजाए मुद्दों पर दिया ताकि प्रदेश को भष्ट्राचार मुक्त किया जा सके। और विकास हो सके।
नरगिस
पहली बार मतदान करने का अलग ही अनुभव मिला। लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है आज प्रदेश भ्रष्टाचार की गर्त में जा चुका है। ऐसे में एक अच्छा विधायक ही क्षेत्र का विकास कर सकता है। साथ ही जो क्षेत्र में रहता हो और जरूरत प?ने पर जनता के बीच आसानी से उपलब्ध हो सके।
शबाना


