योगी ने केजीएमयू के ट्रामा सेन्टर का दौरा किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रामा सेन्टर का दौरा कर मरीजों का हालचाल लिया जहां कल रात आग लगने से भगदड मच गयी थी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रामा सेन्टर का दौरा कर मरीजों का हालचाल लिया जहां कल रात आग लगने से भगदड मच गयी थी।
अपुष्ट खबरों में बताया गया है कि इस हादसे में भगदड के दौरान छह मरीजों को शिफ्ट करते समय लाईफ सपोर्ट सिस्टम हट जाने मृत्यु हो गयी थी जिसमें दो बच्चे शामिल है । वही दूसरी ओर सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में किसी की मृत्यु नही हुई है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा0 वेद गुप्ता के अनुसार ट्रामा सेन्टर में प्रतिदिन मरने वाले मरीजों की सख्या दस से 15 तक रहती है क्योंकि सेन्टर में दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों में कई नाजुक हालत में लाये जाते है ।
ट्रामा सेन्टर में जो भी मृत्यु हुई वे अन्य कारणों से हुई है। डा0 गुप्ता ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद प्रशिक्षण पा रहे जूनियर डाक्टरों से हास्टल खाली कराने के आदेश दिये गये थे ताकि उनमें मरीजों को शिफ्ट किया जा सके।


