Begin typing your search above and press return to search.
योगी ने गुरु अवैद्यानाथ के समाधि स्थल पर टेका मत्था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां गोरखनाथ मदिर पहुंचकर शिवावतारी गोरक्षनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद अपने गुरू ब्रहमलीन महंत अवैद्यानाथ के समाधि स्थल पर मत्था टेका

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां गोरखनाथ मदिर पहुंचकर शिवावतारी गोरक्षनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद अपने गुरू ब्रहमलीन महंत अवैद्यानाथ के समाधि स्थल पर मत्था टेका।
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री रात को यहां नौ करोड़ की लागत से तैयार रामगढ़ताल में लाइट एंड साउंड शो का
लोकार्पण और इसके बाद रात्रि विश्राम गोरक्षनाथ मंदिर में करेंगे।
योगी कल 11.30 बजे से अपरान्ह एक बजे तक स्थानीय दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर में स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित समापन सत्र में सम्मिलित होने के बाद अपरान्ह 2.20 बजे सिद्धार्थनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story


