Top
Begin typing your search above and press return to search.

योगी सरकार कुम्हारी कला को प्रोत्साहित करने में जुटी: प्रजापति

उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि राज्य सरकार कुम्हारी कला से जुड़े लोगो को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सर्वागीण विकास के लिए कटिबद्ध है

योगी सरकार कुम्हारी कला को प्रोत्साहित करने में जुटी: प्रजापति
X

इटावा । उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि राज्य सरकार कुम्हारी कला से जुड़े लोगो को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सर्वागीण विकास के लिए कटिबद्ध है।

प्रजापति ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार कुम्हारों के सर्वांगीय विकास के लिये कटिबद्ध है। उन्होंने कुम्हारी कला को प्रोत्साहित करने के लिए आवंटित पट्टों का सर्वे कराये जाने, पालीथिन को पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने, कुम्हार जाति के लोगों का लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराये जाने, पट्टे वाली भूमि, तालाबो से अवैध कब्जे हटवाये जाने के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि मिट्टी पर आधारित कार्य करने वाले लोगो का सर्वे कराने के लिये बोर्ड का गठन कर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर 55 हजार लोग कुम्हारी कला/मिटटी पर आधारित पाये गये उन परिवारो में आधुनिकता लाने के लिए योजना बनायी गयी है। कुम्हारी कला आधारित उद्योग लगाने के लिए पहली बार एक हजार को लोगो को प्रशिक्षित किया जायेगा। जो लोग उद्योग लगाने के इच्छुक होगे उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जायेगा । 25 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा ,35 प्रतिशत सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।

उन्होने कहा कि कुम्हारी कला/मिट्टी का कार्य के लिये आवंटित किये गये पट्टों का सर्वे किया जाये, ताकि धरातल पर पट्टों की सही जानकारी दिखे। जो परिवार आकड़े सही पाये जायेगें उनमें से समूहो का गठन कराया जायेगा ,उद्योग लगाने के लिये समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जायेगे जिसमे से दस प्रतिशत धनराशि समूहों को देनी होगी। शेष 90 प्रतिशत धनराशि सरकार द्वारा दी जायेगी।

उन्होने लोगों से मिट्टी से बने बर्तनों का प्रयोग करेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मिट्टी मे 26 पोषक तत्व पाये जाते हैं। प्लास्टिक, स्टील बर्तनो के प्रयोग के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारिया फैल रही है। इसलिए सभी लोग अधिक से अधिक मिट्टी से बने बर्तनो का प्रयोग करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it