Top
Begin typing your search above and press return to search.

म्यांमार में मोटर बोट टकराए, 20 मरे

यंगून ! म्यांमार में शुक्रवार देर शाम नगा वुन नदी में दो मोटर बोट के बीच हुई टक्कर में 16 महिलाओं सहित कम से कम 20 यात्रियों की मौत हो गई।

म्यांमार में मोटर बोट टकराए, 20 मरे
X

यंगून ! म्यांमार में शुक्रवार देर शाम नगा वुन नदी में दो मोटर बोट के बीच हुई टक्कर में 16 महिलाओं सहित कम से कम 20 यात्रियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि लगभग 60 यात्रियों को ले जा रही मोटर बोट एक अन्य मोटर बोट से टकरा गई, जिस पर पत्थर लदे हुए थे। यह दुर्घटना दक्षिण पश्चिम अयायावाड्डी क्षेत्र में पाथीन तामन के पास रात आठ बजे घटी।

सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 30 यात्री बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना कथित तौर पर लाइटहाउस की विफलता के कारण घटी। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it