Top
Begin typing your search above and press return to search.

यमुना के सुरक्षा उपाय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर होंगे लागू

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षा प्रावधानों को अब आगरा लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी लागू किया जा सकता है

यमुना के सुरक्षा उपाय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर होंगे लागू
X

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षा प्रावधानों को अब आगरा लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी लागू किया जा सकता है।

प्रदेश के औद्योगिक विकास विकास मंत्री सतीष महाना बृहस्पतिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए निकले थे। उससे पहले उन्होंने जेवर टोल प्लाजा पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह व जेपी इंफ्राटेक व राइटस अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रावधानों को पूरी जानकारी ली।

एक्सप्रेस-वे ई-चालान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के लिए जिस तरह वाहनों की स्पीड के हिसाब से लेन निर्धारित किया जा रहा है। उनका मार्किंग हो रहा है। दोपाहिया वाहनों के लिए अलग से लेन बनाया गया है। इसके बार में मंत्री सतीष महाना से गहनता से पूरी जानकारी ली।

जेवर टोल प्लाजा पर करीब एक घंटे तक प्रदेश के मंत्री सतीष महाना यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के किए जा रहे ई-चालान को डिस्प्ले पर देखा। उसे देख कर उन्होंने संतुष्ट्रि जाहिर की। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा प्रावधानों की पूरी जानकारी लेने के लिए औद्योगिक विकास प्राधिकरण ग्रीन फील्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एमडी अवनीष अवस्थी के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा व लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे।

लखनउ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हर प्वाइंट पर सुरक्षा उपायों को लेकर अवलोकन किया। इसके बाद आगरा लखनउ एक्सप्रेस-वे पर भी हादसे रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर सुरक्षा उपायों पर अमल किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it