Top
Begin typing your search above and press return to search.

महिलाओं व बच्चों पर बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

महिलाओं के खिलाफ हिंसा हत्या और बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहे

महिलाओं व बच्चों पर बढ़ते अपराध पर जताई चिंता
X

ग्रेटर नोएडा। महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ हिंसा व अपराध एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा हत्या और बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहे। महिला उन्नति संस्था इसकी निंदा करती है। संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा के अनुसार इस तरह की शर्मनाक घटनाओं में समाज सबसे ज्यादा दोषी है और कानून व्यवस्था भी। अन्यथा है कैसे संभव है की अपराधियों के अंदर इतनी हैवानियत आ जाए की अपराधी हर दिन नए व भयानक रूप से वारदातों को अंजाम दे रहे है। समाज व पुलिस प्रशासन सभी उदासीन है।

आए दिन एक ना एक बच्ची या महिला इनकी हैवनियत की बलि चढ़ रही है। उन्होंने कहा आज समय की मांग है की सभी लड़कियों को कानून की पूर्ण जानकारी और रक्षा के गुर सिखाए जाने चाहिए। इसे बेसिक लाइफ में सभी स्कूल और कालेजों में कोर्स की तरह लागू किया जाना चाहिए। ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। इसके साथ-साथ अपराधी को कानून द्वारा कठोरतम दंड देने के साथ समाज द्वारा बहिष्कार किया जाए ताकि अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it