Top
Begin typing your search above and press return to search.

शीत्सांग के नगारी क्षेत्र में स्थित गेरजे काउंटी में याक उद्योग को मिल रही नई रफ्तार

हाल के वर्षों में चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नगारी क्षेत्र ने पशुधन उद्योग के विकास को काफी महत्व दिया है। नगारी क्षेत्रीय सीपीसी कमेटी और गेरजे काउंटी की सीपीसी कमेटी की मंजूरी के बाद, गेरजे काउंटी में याक प्रजनन फार्म की स्थापना की गई है

शीत्सांग के नगारी क्षेत्र में स्थित गेरजे काउंटी में याक उद्योग को मिल रही नई रफ्तार
X

बीजिंग। हाल के वर्षों में चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नगारी क्षेत्र ने पशुधन उद्योग के विकास को काफी महत्व दिया है। नगारी क्षेत्रीय सीपीसी कमेटी और गेरजे काउंटी की सीपीसी कमेटी की मंजूरी के बाद, गेरजे काउंटी में याक प्रजनन फार्म की स्थापना की गई है।

बताया जाता है कि नगारी क्षेत्र में जंगली खून वाले याक यानी जंगली याक और पालतू याक की संकर नस्ल, मुख्य रूप से गेरजे काउंटी में पाए जाते हैं।

हाल के वर्षों में यहां जंगली खून वाले याकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2025 के अंत तक, पूरे काउंटी में जंगली खून वाले याकों की कुल संख्या 5,271 थी।

इनमें से 535 याकों को गेरजे काउंटी के याक प्रजनन फार्म में रखा गया था। वहीं, 2025 में इस फार्म में 42 बछड़ों का जन्म हुआ, जो अच्छी तरह बढ़ रहे हैं और उनका विकास भी बेहतर तरीके से हो रहा है। आगे, गेरजे काउंटी नई किस्मों के विकास के लिए शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की कृषि विज्ञान अकादमी के विशेषज्ञों के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग जारी रखेगी।

इसके तहत गेरजे के जंगली खून वाले याकों के आनुवंशिक और जर्मप्लाज्म संसाधनों का अध्ययन किया जाएगा और नई किस्में विकसित की जाएंगी। इससे याक उद्योग की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

साथ ही, गेरजे काउंटी जर्मप्लाज्म संसाधनों की रक्षा करने और जंगली खून वाले याकों की संख्या बढ़ाने के लिए नीतिगत और वित्तीय सहायता हासिल करने के प्रयास भी जारी रखेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it