Top
Begin typing your search above and press return to search.

शी चिनफिंग ने सीएमजी कार्यक्रम 'लिटिल ट्रंपेट' के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के कार्यक्रम "लिटिल ट्रम्पेट" के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक बधाई पत्र भेजा

शी चिनफिंग ने सीएमजी कार्यक्रम लिटिल ट्रंपेट के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा
X

बीजिंग। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के कार्यक्रम "लिटिल ट्रम्पेट" के शुभारंभ की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक बधाई पत्र भेजा।

अपने बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि 70 वर्षों से "लिटिल ट्रम्पेट" कार्यक्रम "बच्चों को अच्छी कहानियां सुनाने" के सिद्धांत का पालन कर रहा है और बच्चों की पीढ़ी दर पीढ़ी के स्वस्थ विकास में उनका साथ दे रहा है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि इस नए आरंभिक बिंदु पर, मुझे आशा है कि आप लोग और बाल साहित्य एवं कला के क्षेत्र में काम करने वाले असंख्य कार्यकर्ता सद्गुणों को पोषित करने और प्रतिभाओं को निखारने के मूलभूत कार्य को कार्यान्वित करेंगे। समय के साथ कदम मिलाकर चलेंगे, बाल संस्कृति की उपजाऊ भूमि का पोषण करेंगे और सत्य, अच्छाई और सौंदर्य का प्रसार करने वाली तथा बच्चों द्वारा पसंद की जाने वाली उत्कृष्ट कृतियों का पूर्ण समर्पण से सृजन करेंगे। ताकि नैतिक, बौद्धिक, शारीरिक, सौंदर्यपरक और श्रम संबंधी शिक्षा में सर्वांगीण रूप से निपुण समाजवादी निर्माताओं और उत्तराधिकारियों के निर्माण में अधिक योगदान दिया जा सके।

गौरतलब है कि "लिटिल ट्रम्पेट" का प्रसारण 4 सितंबर, 1956 को हुआ था और यह नए चीन में विशेष रूप से प्रीस्कूल बच्चों के लिए बनाया गया पहला रेडियो कार्यक्रम था। अब यह एक ब्रांड बन चुका है जो रेडियो, टेलीविजन, नई मीडिया और कैंपस रेडियो स्टेशनों को एकीकृत करता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it