Top
Begin typing your search above and press return to search.

समुद्र में अमेरिकी नौसेना की सख्त गश्त, ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू; कई जहाज लौटे

ओमान की खाड़ी के संवेदनशील हालात पर अमेरिकी नौसेना सक्रिय गश्त में लगी हुई है। नाकेबंदी का सख्ती से पालन कराया जा रहा है

समुद्र में अमेरिकी नौसेना की सख्त गश्त, ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू; कई जहाज लौटे
X

नई द‍िल्‍ली। ओमान की खाड़ी के संवेदनशील हालात पर अमेरिकी नौसेना सक्रिय गश्त में लगी हुई है। नाकेबंदी का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसका असर ये हुआ क‍ि शुरुआती 48 घंटों में कई जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा।

यूएस सेंट्रल कमांड का आधिकारिक 'एक्‍स' अकाउंट में बताया गया क‍ि अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।''

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है। इसके अलावा, 9 जहाजों ने अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड ने अरब सागर में उड़ान संचालन करते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक वीड‍ियो आधिकारिक 'एक्‍स' अकाउंट में जारी करते हुए ल‍िखा, ''हजारों अमेरिकी सैनिक, जिनमें अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के 5,000 नाविक और मरीन शामिल हैं। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने बुधवार को ट्रुथ पर बड़ा बयान देते हुए होर्मुज स्‍ट्रेट को हमेशा के लिए खोलने की बात कही।

ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की दोस्ती, ईरान को हथियार न मुहैया कराने, स्मार्ट तरीकों और लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा किया।

चीन के साथ मिलकर काम करने का संकेत देते हुए कहा, "चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं—और दुनिया के लिए भी। ऐसी हालत फिर कभी नहीं होगी।"

इसके बाद उन्होंने ईरान को चीन के राजीनामे और जिनपिंग के गले लगने की बात कही, कहा कि वे ईरान को हथियार न भेजने पर राजी हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे कसकर गले लगा लेंगे। हम साथ मिलकर स्मार्ट तरीके से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it