अमेरिका ने ईरानी तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने दी धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। सोमवार देर रात अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े कई तेल टैंकरों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ईरान ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर मिसाइल हमले की कोशिश की थी

ईरान ने कुवैत-बहरीन के जहाजों को दी धमकी
- तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के करीब
- हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन हमला किया
- अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। सोमवार देर रात अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े कई तेल टैंकरों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ईरान ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर मिसाइल हमले की कोशिश की थी।
ईरानी मीडिया ने भी हमलों की पुष्टि की है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, खार्ग द्वीप के पास एक टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमला हुआ। वहीं, ओमान की खाड़ी में जास्क के पास एक अन्य टैंकर को निशाना बनाया गया।
ईरान की चेतावनी
हमले के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बयान जारी कर कहा कि कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों पर मौजूद तेल जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है। गार्ड्स ने जहाजों के कर्मचारियों को वहां से हटने की चेतावनी दी।
असर तेल बाजार पर
तनाव बढ़ने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजरानी प्रभावित हुई है। यह इलाका दुनिया के तेल व्यापार का अहम मार्ग है। संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है।
क्षेत्रीय हालात
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में ड्रोन और मिसाइल हमले किए। अबहा, नजरान और जजान में तेल से जुड़ी जगहों को निशाना बनाया गया। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में 73 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिकी प्रतिक्रिया
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करेगा तो उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा। मौजूदा हालात से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की संभावना है।


