Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रंप का अल्टीमेटम: "ईरान के पास वक्त कम है"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है और अगर उसने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा।

ट्रंप का अल्टीमेटम: ईरान के पास वक्त कम है
X

सोशल मीडिया पर धमाकेदार चेतावनी: तूफान से पहले की शांति

  • ईरान का जवाब: "बातचीत चाहिए, युद्ध नहीं"
  • तनाव बढ़ा: ट्रंप की पोस्ट से टकराव के संकेत
  • न्यूयॉर्क टाइम्स का खुलासा: ट्रंप बड़े फैसले की तैयारी में

नई द‍िल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है और अगर उसने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा।

अमेर‍िका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर पोस्‍ट में कहा, "ईरान के लिए घड़ी की सुइयां तेजी से भाग रही हैं, और बेहतर होगा कि वे फौरन हरकत में आएं, वरना उनका कुछ भी बाकी नहीं बचेगा। समय ही सबसे कीमती है।

इससे पहले भी ट्रंप ने एआई से बनी एक तस्वीर और संदेश पोस्ट कर ईरान को चेतावनी जारी की थी। ट्रंप ने पोस्‍ट में लिखा था, ''यह तूफान से पहले की शांति है।''

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी नौसेना के एक एडमिरल के साथ ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ हैट पहने हुए, तूफानी समुद्र और बिजली कड़कने के बीच एक नौसैनिक जहाज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में ईरानी जहाज भी नजर आ रहे हैं, जिससे संभावित टकराव के संकेत और मजबूत हुए हैं। इस पोस्ट को बड़े पैमाने पर तेहरान के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, ईरान की ओर से इस मसले पर जवाब देते हुए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भी साफ शब्दों में कह चुके हैं क‍ि तेहरान बातचीत के जरिए समाधान चाहता है, लेकिन इसके लिए धैर्य और गंभीर वार्ता जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा युद्ध थोपा गया, तो उसका नतीजा पहले जैसा ही होगा।

अराघची ने कहा, "युद्ध और शांति का सवाल है। इसलिए, अगर वे बातचीत के जरिए कोई हल चाहते हैं, तो उन्हें सब्र रखना होगा, क्योंकि एक सही हल तक पहुंचने के लिए पेचीदा और विस्तृत बातचीत की जरूरत होती है। अगर वे फिर से युद्ध करना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है। उन्होंने पहले भी हमारी आजमाइश की है, और वे फिर से हमारी आजमाइश कर सकते हैं, लेकिन नतीजा कुछ अलग नहीं होगा।"

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि ट्रंप ईरान पर एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं और उनके सहयोगी कथित तौर पर कूटनीतिक कोशिशों के फेल होने पर नए एयर ऑपरेशन के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it