Top
Begin typing your search above and press return to search.

यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है

यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है : पीएम मोदी
X

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ताशकंद में उतरने के बाद, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने गया। यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है। अपनी यात्रा की शुरुआत यहां आकर करने पर खुशी हुई।"

पीएम मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी थे। दोनों ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों को देखा।

इससे पहले, पीएम मोदी ने मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने के दौरान ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव को धन्यवाद दिया।

ताशकंद में उतरने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, "राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ ताशकंद पहुंचा। इस विशेष भाव के लिए उनका आभारी हूं। यह उज्बेकिस्तान की मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती है।"

यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें 'विकसित भारत 2047' और 'उज्बेकिस्तान 2030' के साझा विकास विजन को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने अपनी यात्रा से पहले कहा, "हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मैं व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा में हमारे सहयोग को गहरा करने और विकसित भारत और यंगी उज्बेकिस्तान के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ अपनी चर्चा को लेकर उत्सुक हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it