Top
Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रपति शी की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा का अर्थ : चीन-अमेरिका रणनीतिक स्थिरता की मजबूत नींव

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की 23 सितंबर से शुरू हुई अमेरिका की राजकीय यात्रा चीन-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 23 से 25 सितंबर तक हो रही यह यात्रा 2015 के बाद वाशिंगटन में शी की पहली राजकीय यात्रा है और मई में ट्रंप की चीन यात्रा के बाद छह महीने के भीतर दूसरी आमने-सामने की मुलाकात है।

राष्ट्रपति शी की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा का अर्थ : चीन-अमेरिका रणनीतिक स्थिरता की मजबूत नींव
X

बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की 23 सितंबर से शुरू हुई अमेरिका की राजकीय यात्रा चीन-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 23 से 25 सितंबर तक हो रही यह यात्रा 2015 के बाद वाशिंगटन में शी की पहली राजकीय यात्रा है और मई में ट्रंप की चीन यात्रा के बाद छह महीने के भीतर दूसरी आमने-सामने की मुलाकात है।

इस यात्रा को दिया गया असाधारण सम्मान इसके महत्व को खुद रेखांकित करता है। कूटनीतिक प्रोटोकॉल से हटकर स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप जॉइंट बेस एंड्रयूज के टरमैक पर मौजूद रहकर राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

1962 के बाद यह पहला मौका है, जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह व्यक्तिगत रूप से किसी विदेशी नेता का स्वागत किया हो। यह असाधारण स्वागत अपने आप में बताता है कि ट्रंप प्रशासन इस यात्रा को कितनी प्राथमिकता दे रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस की संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार, 25 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान गुरुवार, 24 सितंबर की सुबह व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पूर्ण सैन्य सम्मान और 21 तोपों की सलामी के साथ चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर वाशिंगटन में हो रही इस महाबैठक पर टिकी है।

इस यात्रा के महत्व को अमेरिका में चीन के राजदूत शी फेंग ने 23 सितंबर को पीपल्स डेली में प्रकाशित अपने लेख में सटीक रूप से परिभाषित किया है। उनके अनुसार, रणनीतिक स्थिरता वाला रचनात्मक चीन-अमेरिका संबंध कोई नारा नहीं, बल्कि एक ही दिशा में की गई ठोस कार्रवाई है।

उन्होंने दोनों पक्षों से इस यात्रा को सही दिशा तय करने, आम सहमति बढ़ाने और संबंधों को आगे ले जाने के अवसर के रूप में देखने का आह्वान किया। राजदूत ने शीर्ष-स्तरीय कूटनीति को संबंधों का 'एंकर' और 'कम्पास' बताया और कहा कि 2026 द्विपक्षीय संबंधों के लिए निर्णायक वर्ष है, जिसमें यह राजकीय यात्रा इस विशाल जहाज को तूफानों के बीच स्थिर प्रगति की ओर ले जाएगी।

ग्यारह वर्षों का सबक: अलगाव असंभव है

2015 के बाद से इन ग्यारह वर्षों ने तीन सच्चाइयां साबित की हैं। पहला, चीन से डी-कपलिंग असंभव है। दूसरा, अहंकारी रवैया कारगर नहीं है। और तीसरा, टकराव से बचना ही होगा।

आंकड़े भी इसकी पुष्टि करते हैं। केवल 2026 के पहले आठ महीनों में द्विपक्षीय व्यापार 2.76 ट्रिलियन युआन तक पहुंच गया, जबकि 2025 में आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान से अमेरिकी ऑटो कंपनियों को 107.7 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ी। यह अलगाव की भारी कीमत को उजागर करता है। पिछले एक साल के आर्थिक आदान-प्रदान को यदि एक शब्द में कहें तो वह है - आमने-सामने की जवाबी कार्रवाई, जिसका सार टकराव में नहीं, बल्कि समरूपता में है। जब अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 100 प्रतिशत से अधिक कर दिया, तो चीन के जवाबी उपाय भी कम सख्त नहीं थे।

शीर्ष कूटनीति की रणनीतिक भूमिका

छह महीने के भीतर पारस्परिक यात्राएं कोई संयोग नहीं, बल्कि अशांत वैश्विक माहौल में संबंधों को स्थिर करने की सोची-समझी रणनीति हैं। वाशिंगटन पहुंचने पर अपने लिखित वक्तव्य में राष्ट्रपति शी ने इसका सार स्पष्ट किया - चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार होना चाहिए। उन्होंने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गहन विचार-विमर्श और अमेरिकी समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मित्रता को गहरा करने की इच्छा जताई।

उनका यह आकलन कि सहयोग ही एकमात्र सही विकल्प है, आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। व्यापार युद्ध से लेकर तकनीक तक जब टकराव के कई मोर्चे खुले हों, तो एकतरफा दबाव की रणनीति का विफल होना तय है। चीन का लक्ष्य स्पष्ट है: संवाद को मजबूत करना, मतभेदों का विवेकपूर्ण प्रबंधन करना और ऐसी स्थिरता बनाना जो दोनों देशों के साथ-साथ वैश्विक शांति को भी सहारा दे।

व्यापारिक परामर्श से रणनीतिक स्थिरता की ओर

इस दौरे की जमीन पहले ही तैयार की जा चुकी है। 21 सितंबर को न्यूयॉर्क में दोनों प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई आर्थिक-व्यापारिक वार्ता ने इसके लिए अनुकूल माहौल बनाया।

बातचीत की मेज पर क्या है?

जब ट्रंप और शी बंद कमरे में मिलेंगे, तो मेज पर केवल टैरिफ नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दे होंगे।

पहला मोर्चा तकनीक का है। एआई की दौड़ में दोनों निर्णायक बढ़त चाहते हैं, इसलिए 24 सितंबर की बातचीत में यह विषय अपरिहार्य है। दोनों नेताओं ने एआई सुरक्षा पर एक औपचारिक 'एआई डायलॉग' की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है।

अन्य मोर्चा व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला का है। एक तरफ अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए चीनी बाजार का महत्व है, तो दूसरी तरफ वैश्विक उद्योग की चीन के दुर्लभ खनिजों पर निर्भरता। यह परस्पर निर्भरता ही डी-कपलिंग की राजनीति को खोखला साबित करती है।

टकराव विकल्प है, सहयोग विवेक है

राष्ट्रपति शी का चीन-अमेरिका संबंधों पर दिया गया ढांचा इस यात्रा का सार समझाता है। वे राष्ट्राध्यक्ष कूटनीति को संबंधों का 'कम्पास' बताते हैं, यानी जटिल महाशक्ति संबंधों में शीर्ष संवाद अपूरणीय है। 'मित्रता और साझेदारी' की परिभाषा केवल शब्द नहीं है।

यह शी-ट्रंप शिखर बैठक रातों-रात सभी मतभेद नहीं सुलझाएगी, पर इसका बड़ा योगदान द्विपक्षीय दायरे से परे हो सकता है: खुले बहुपक्षीय समन्वय से बेहतर विश्व का निर्माण।

मई में दोनों नेताओं में रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंध के जिस विजन पर सहमति बनी थी, यह यात्रा उसी का क्रियान्वयन है - परस्पर सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और जीत-जीत सहयोग पर आधारित।

जैसा कि शी ने कहा, चीन-अमेरिका के बीच टकराव दोनों देशों और दुनिया के लिए विनाश है, जबकि सहयोग से महान कार्य संभव हैं। प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, टकराव विकल्प है, साझेदारी ही विवेक है - और यही इस यात्रा की पूरी भावना को सारगर्भित करता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it