Top
Begin typing your search above and press return to search.

अप्रैल में चीन के नए ऊर्जा वाहनों के उत्पादन, बिक्री और निर्यात में तेज बढ़ोतरी

चीन ऑटोमोबाइल निर्माता संघ (सीएएएम) ने बताया कि अप्रैल महीने में चीन के नए ऊर्जा वाहनों के उत्पादन, बिक्री और निर्यात में लगातार वृद्धि दर्ज की गई।

अप्रैल में चीन के नए ऊर्जा वाहनों के उत्पादन, बिक्री और निर्यात में तेज बढ़ोतरी
X

बीजिंग। चीन ऑटोमोबाइल निर्माता संघ (सीएएएम) ने बताया कि अप्रैल महीने में चीन के नए ऊर्जा वाहनों के उत्पादन, बिक्री और निर्यात में लगातार वृद्धि दर्ज की गई।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में नए ऊर्जा वाहनों का उत्पादन 13.2 लाख यूनिट और बिक्री 13.44 लाख यूनिट रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 5.5 प्रतिशत और 9.7 प्रतिशत अधिक है। कुल वाहन बिक्री में नए ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी 53.2 प्रतिशत रही।

निर्यात के मामले में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। अप्रैल में नए ऊर्जा वाहनों का निर्यात 4.3 लाख यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 110 प्रतिशत अधिक है। वहीं, इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के दौरान चीन ने कुल 13.84 लाख नए ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

सीएएएम के एक अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष चीन की अर्थव्यवस्था ने मजबूत शुरुआत की है और कई प्रमुख आर्थिक संकेतकों का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का ऑटोमोबाइल उद्योग विद्युतीकरण, बुद्धिमत्ताकरण और अंतर-उद्योग एकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it