Top
Begin typing your search above and press return to search.

'रूस ने फिर दिखाया अपना वहशी चेहरा': जेलेंस्की बोले— रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर पर बरसाए बारूद, भारी तबाही

यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि रव‍िवार शाम को रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले शुरू क‍िए। यह हमले रात भर जारी रहे। इन हमलों में आम लोगों को जानबूझकर न‍िशाना बनाया गया। खार्कीव में ड्रोन हमले में एक मह‍िला की मौत हो गई।

रूस ने फिर दिखाया अपना वहशी चेहरा: जेलेंस्की बोले— रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर पर बरसाए बारूद, भारी तबाही
X

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि रव‍िवार शाम को रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले शुरू क‍िए। यह हमले रात भर जारी रहे। इन हमलों में आम लोगों को जानबूझकर न‍िशाना बनाया गया। खार्कीव में ड्रोन हमले में एक मह‍िला की मौत हो गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रविवार शाम को जापोरिज्जिया पर रूस ने बेहद भीषण और निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की। इसमें नौ मंजिला रिहायशी इमारतों, एक यूनिवर्सिटी की इमारत, एक शॉपिंग सेंटर और एक बॉयलर हाउस को नुकसान पहुंचा है।''

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि इन हमलों में अब तक पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है और कुछ लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। खार्कीव क्षेत्र के लोजोवा में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई। मैं उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताता हूं। इस हमले में तीन और लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर, शाम से लेकर रात भर में रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले किए।

उन्‍होंने बताया क‍ि रूस तनाव बढ़ाने वाले अपने कदम कम नहीं कर रहा है और लगातार ऐसे संकेत दे रहा है कि वह युद्ध को और बढ़ाने के लिए तैयार है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब इस युद्ध की वजह से दुनिया की स्थिरता पहले ही बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया क‍ि इस युद्ध को खत्म कराने के लिए हमें हमलावर देश पर दबाव बनाए रखना होगा। लंबे समय के बैन ऐसे दबाव हैं जो सच में काम करते हैं, दुनिया भी इसका असर महसूस कर रही है। इसके साथ-साथ कूटनीति के जरिए भी कोशिशें जारी रहनी चाहिए।

जेलेंस्‍की ने कहा संयुक्त राष्ट्र महासभा में हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि मिल-जुलकर कोशिशों के जरिए शांति कैसे हासिल की जा सकती है। यही सबसे अहम काम है, जिस पर सभी नेताओं को ध्यान देना चाहिए।

वहीं, रूसी समाचार एजेंसी 'टास'की र‍िपोर्ट के अनुसार, रूस में डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) सरकार के विभाग ने अपनी रोजाना की रिपोर्ट में बताया क‍ि पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सैनिकों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के इलाकों पर 31 हमले किए, जिनमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट में बताया गया क‍ि यूक्रेनी सशस्त्र समूहों की ओर से कुल 31 हमले दर्ज किए गए। इनमें दो आम नागरिकों की मौत हुई और चार अन्य घायल हुए। इन हमलों में दो रिहायशी मकानों, ट्रेन के डिब्बों और दूसरे वाहनों, ट्रकों और आम नागरिकों से जुड़े एक बुनियादी ढांचे के ठिकाने को भी नुकसान पहुंचा है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it