Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य पर हुई अच्छी बात: कार्नी

अमेर‍िका और कनाडा के बीच हालात कुछ बेहतर होते द‍िखाई दे रहे हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को बताया क‍ि राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हुई।

ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य पर हुई अच्छी बात: कार्नी
X

नई द‍िल्‍ली। अमेर‍िका और कनाडा के बीच हालात कुछ बेहतर होते द‍िखाई दे रहे हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को बताया क‍ि राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हुई।

कार्नी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''मेरी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हुई। यह हमारी हाल की सकारात्मक चर्चाओं को आगे बढ़ाता है, जिनमें दोनों देशों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते की व्यापक रूपरेखा पर बात हुई थी। ऐसा समझौता हमारे कामगारों के लिए नए रोजगार पैदा करेगा, परिवारों के लिए जीवनयापन को अधिक किफायती बनाएगा और कनाडा की भाषाओं, संस्कृति तथा संप्रभुता का पूरा सम्मान करेगा।''

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, ''आने वाले हफ्तों में हमारी टीमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगी।''

इससे पहले कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि कनाडा और यूरोपीय संघ पूर्ण सदस्यता से इतर सबसे गहरी साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके तहत कनाडा यूरोपीय संघ का पहला एसोसिएट सदस्य बन सकता है।

उन्‍होंने कहा कि कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) ने अपने संबंधों को नया आयाम देते हुए नई दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दोनों पक्ष कनाडा को यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’ बनाने की दिशा में काम करेंगे।

यह व्यवस्था पूर्ण सदस्यता से एक कदम पीछे होगी, लेकिन इसके तहत कनाडा को यूरोपीय संघ के साथ व्यापक आर्थिक, व्यापारिक, तकनीकी और रक्षा सहयोग का अवसर मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it