Top
Begin typing your search above and press return to search.

पेरू में विमान हादसा : नाज्का में 13 पर्यटकों की मौत

पेरू के दक्षिणी इलाके नाज्का में शनिवार को एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई

पेरू में विमान हादसा : नाज्का में 13 पर्यटकों की मौत
X

नाज्का लाइंस दिखाने जा रहा था विमान : उड़ान के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त

  • जमीन से टकराते ही धमाका : आग की लपटों में घिरा विमान

रॉयटर, नास्का। पेरू के दक्षिणी इलाके नाज्का में शनिवार को एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, विमान पिस्को हवाई अड्डे से उड़ान भरकर नाज्का लाइंस दिखाने के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब एक बजे यह विमान नाज्का शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर एक खेत में गिरा और आग की लपटों में घिर गया।

हादसे में 11 पर्यटक और पायलट व सह-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और वह पूरी तरह जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन बचाव कार्य में आग ने काफी मुश्किलें पैदा कीं।

नाज्का नगर प्रशासन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर हादसे की पुष्टि की है। प्रशासन ने बताया कि विमान पर्यटकों को मशहूर नाज्का लाइंस दिखाने ले जा रहा था। ये आकृतियां रेगिस्तानी इलाके में सैकड़ों साल पहले बनाई गई थीं और इनमें जानवरों व अन्य चित्र शामिल हैं। इन्हें केवल हवाई जहाज या ऊँचे टावर से ही ठीक से देखा जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it