Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तान: बन्नू पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में अब तक 15 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान: बन्नू पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में अब तक 15 की मौत
X

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक उग्रवादी संगठन, जिसे 'इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (आईएमपी)' ने सोशल मीडिया पर इस बम धमाके की जिम्मेदारी ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार और रविवार की रात के बीच इस हथियारबंद समूह ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को बन्नू के फतेह खेल पुलिस चेकपोस्ट से टकरा दी थी। इस जोरदार धमाके में चेकपोस्ट पूरी तरह तबाह हो गया।

पुलिस के अनुसार, धमाके के बाद आतंकियों ने कई दिशाओं से अंधाधुंध फायरिंग भी की, जिससे कई घंटों तक भारी गोलीबारी और और भी धमाके होते रहे। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बन्नू के रीजनल पुलिस ऑफिसर (आरपीओ) साज्जाद खान ने बताया कि हमले के वक्त चेकपोस्ट पर कुल 18 पुलिसकर्मी तैनात थे।

उन्होंने कहा क‍ि इनमें से 15 पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से आसपास के घरों और दूसरी इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा।

हमले के बाद बन्नू के तीन बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी लगा दी गई। रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अफगानिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया और बन्नू में 9 मई को हुए इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए और चार लोग घायल हुए, जिनमें एक आम नागरिक भी शामिल है।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में, जो अफगानिस्तान की सीमा से लगे हैं, पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं। खासकर सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में भी बन्नू में ही एक पुलिस वाहन पर रॉकेट हमला हुआ था, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it