Begin typing your search above and press return to search.
ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर हमला, 3 भारतीय लापता
ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ है

21 भारतीय सुरक्षित, इंजन रूम में आग
- ‘सेत्तेबेल्लो’ जहाज पर हमला, पलाऊ का झंडा
- भारतीय दूतावास ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
नई दिल्ली/मस्कट। ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ है। इस जहाज पर कुल 28 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 24 भारतीय नागरिक थे। घटना के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
हमले का शिकार हुआ जहाज ‘सेत्तेबेल्लो’ पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था और उस समय ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 37 किलोमीटर दूर था। हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान पर करीबी नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा कि लापता भारतीयों की तलाश जारी है।
Next Story


