Top
Begin typing your search above and press return to search.

ली छ्यांग ने राज्य परिषद की एक कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

23 अक्टूबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने जनसंख्या और आर्थिक एवं सामाजिक विकास के समन्वय से सम्बंधित कार्यों का अध्ययन करने और राष्ट्रीय सेवा उद्योग सम्मेलन की व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन पर एक रिपोर्ट सुनने के लिए राज्य परिषद की एक कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की।

ली छ्यांग ने राज्य परिषद की एक कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की
X

बीजिंग। 23 अक्टूबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने जनसंख्या और आर्थिक एवं सामाजिक विकास के समन्वय से सम्बंधित कार्यों का अध्ययन करने और राष्ट्रीय सेवा उद्योग सम्मेलन की व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन पर एक रिपोर्ट सुनने के लिए राज्य परिषद की एक कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जनसंख्या आर्थिक और सामाजिक विकास की मूलभूत शर्त है। जनसंख्या और अर्थव्यवस्था, समाज, संसाधनों और पर्यावरण के बीच सम्बंधों को बेहतर ढंग से समन्वित करना, सम्बंधित नीतियों में और सुधार करना, व्यापक जनसांख्यिकीय लाभांश का निरंतर संचय और उपयोग करना तथा उच्च गुणवत्ता वाली जनसंख्या वृद्धि के माध्यम से अर्थव्यवस्था और समाज के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बेहतर ढंग से समर्थन देना आवश्यक है।

बैठक में यह कहा गया है कि लोगों के सर्वांगीण विकास पर अधिक जोर देना चाहिए, जनसंख्या की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक साक्षरता, व्यावसायिक कौशल और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना चाहिए, सभी नागरिकों के लिए आजीवन सीखने की व्यवस्था में सुधार को गति देनी चाहिए, व्यापक रूप से कौशल प्रशिक्षण देना चाहिए, शिक्षा, प्रशिक्षण और औद्योगिक विकास के बीच तालमेल को मजबूत करना चाहिए और उच्च गुणवत्ता वाले और पूर्ण रोजगार को बढ़ावा देना चाहिए।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आर्थिक विकास में सेवा उद्योग की सहायक भूमिका का और अधिक लाभ उठाना, सेवा उद्योग के विस्तार और सुधार के प्रयासों को तेज करना और सेवा उद्योग की क्षमता को विकास के लिए एक प्रेरक शक्ति में बदलना आवश्यक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it