Top
Begin typing your search above and press return to search.

गाजा में हमास के दस हथियारबंद लड़ाकों को निशाना बनाया : इजरायल

इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि शन‍िवार रात सैन्‍य कार्रवाई में उसने गाजा पट्टी में लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों को मार ग‍िराया

गाजा में हमास के दस हथियारबंद लड़ाकों को निशाना बनाया : इजरायल
X

नई द‍िल्‍ली। इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया क‍ि शन‍िवार रात सैन्‍य कार्रवाई में उसने गाजा पट्टी में लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों को मार ग‍िराया। साथ ही हिज्बुल्लाह के हथियार डिपो और सैन्य इमारतों पर हमले क‍िए।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, ''गाजा पट्टी में लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों को मार गिराया गया। साथ ही एक ऐसे लड़ाके को भी, जिसने 'विंग्स ऑफ फ्रीडम' ऑपरेशन के तहत रिहा होने के बाद समझौते का उल्लंघन किया था।''

आईडीएफ ने बताया क‍ि रात की कार्रवाई में आईडीएफ बलों ने गाजा पट्टी के मध्य में सक्रिय हमास संगठन के लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों के एक दस्ते की पहचान की। पहचान होते ही आईडीएफ ने हमला किया और खतरे को खत्म करने के लिए उन हथियारबंद लड़ाकों को मार गिराया।

इसके अलावा एक अन्य घटना में 188वीं ब्रिगेड की लड़ाकू टीम के बलों ने अहमद फ़ायज सलेम अबू रिदा को मार गिराया। यह एक ऐसा लड़ाका था, जिसने समझौते की शर्तों का लगातार उल्लंघन किया था, जिसमें कई बार 'येलो लाइन' पार करना, संदिग्धों को पैसे भेजना और आईडीएफ बलों के लिए खतरा पैदा करना शामिल था। इसे युद्ध के दौरान संद‍िग्‍ध गतिविधियों में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। बाद में 'विंग्स ऑफ फ्रीडम' ऑपरेशन के तहत रिहा कर दिया गया था।

दक्षिणी कमान के तहत आईडीएफ बल समझौते के अनुसार इस क्षेत्र में तैनात हैं। किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखे हुए है।

आईडीएफ ने बेका घाटी में भी एक लॉन्चर की पहचान कर उसे नष्ट करने का दावा क‍िया है। आईडीएफ के अनुसार, ये लॉन्‍चर इजरायल की सीमा की ओर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार था। आईडीएफ ने रात के समय हिज्बुल्लाह के हथियार डिपो और सैन्य इमारतों पर हमले किए।

आईडीएफ के अनुसार, रात भर बेरूत और लेबनान के अन्य इलाकों में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर हमले किए गए।

इसके अलावा पूरे लेबनान में हथियार डिपो और सैन्य इमारतों पर हमले किए गए। इन्हीं जगहों से हिज्बुल्लाह के लड़ाके आईडीएफ बलों और इजरायल के नागरिकों के खिलाफ हमलों को अंजाम देते थे।

आईडीएफ ने कहा क‍ि हिज्बुल्लाह के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। इस संगठन ने मौजूदा संघर्ष में शामिल होने और ईरान के शासन के संरक्षण में काम करने का फैसला किया है। आईडीएफ इजरायल के नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it