Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।
- 1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
- 1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
- 1924 : मिस्र में राजा टुट के ममी मकबरे का उद्घाटन किया।
- 1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
- 2004: उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।
- 2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
- 2015 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं बिहार के मुख्यमंत्री रहे राम सुंदर दास का निधन हुआ।
- 2018: कॉनराड संगमा ने मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
- 2020 : कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू किया, 30 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि।
Next Story


