Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईरान ने अपना रवैया नहीं बदला तो और भी साधन हैं, उम्‍मीद है तय समय सीमा से पहले मिलेगा जवाब: जेडी वेंस

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा क‍ि ईरान को अब अपनी मंशाओं से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

ईरान ने अपना रवैया नहीं बदला तो और भी साधन हैं, उम्‍मीद है तय समय सीमा से पहले मिलेगा जवाब: जेडी वेंस
X

नई दिल्ली। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा क‍ि ईरान को अब अपनी मंशाओं से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जेडी वेंस ने कहा क‍ि अमेरिका को उम्मीद है कि आज रात तक ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिल सकती है। 'मुझे उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे।'

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हैं, जहां वे हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन के साथ अमेरिका और हंगरी के बीच द्विपक्षीय बैठक में शाम‍िल हुए।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट कर कहा, ''ईरान को अब अपने इरादों से ग्लोबल इकॉनमी को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।''

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका इस बात को लेकर आश्वस्त है कि बातचीत जारी है और तय समय के भीतर कोई जवाब मिल सकता है। भरोसा जताया कि आज रात तक ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिल सकती है।

उन्होंने कहा, "उन्हें यह जानना होगा कि हमारे पास ऐसे साधन मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करने का फैसला हमने अब तक नहीं किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका इस्तेमाल करने का फैसला कर सकते हैं। अगर ईरानी अपना रवैया नहीं बदलता तो वे निश्चित रूप से उनका इस्तेमाल करेंगे।"

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, "अमेरिका और हंगरी मिलकर प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में जिस चीज का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह है पश्चिमी सभ्यता की रक्षा... उस विचार की रक्षा कि हमारी नींव एक विशिष्ट ईसाई सभ्यता और ईसाई मूल्यों पर रखी गई है।"

वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी धमकी को दोहराते हुए कहा क‍ि मंगलवार को ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

ट्रंप ने मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।"

इसके साथ ही विश्वास दिलाने की कोशिश की वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए।"

फिर दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it