Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई में चीन-भारत ब्रिक्स वित्तीय संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुंबई में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 21 अगस्त को चीन-भारत ब्रिक्स वित्तीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया

मुंबई में चीन-भारत ब्रिक्स वित्तीय संवाद कार्यक्रम आयोजित
X

बीजिंग। मुंबई में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 21 अगस्त को चीन-भारत ब्रिक्स वित्तीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में चीनी महावाणिज्य दूत छिन च्ये, भारतीय आईसीआईसीआई बैंक के मुंबई क्षेत्रीय प्रमुख आनंद शाह, साथ ही बैंक ऑफ चाइना की मुंबई शाखा, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) की मुंबई शाखा और चाइना पेट्रोलियम इंडिया के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर छिन च्ये ने कहा कि ब्रिक्स वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। भारत में होने वाला आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चीन और भारत के बीच वित्तीय सहयोग को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक अपनी पेशेवर विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने में और अधिक योगदान दे सकता है।

वहीं, आईसीआईसीआई बैंक के संबंधित अधिकारी ने बैंक के कारोबार, चीन-भारत वित्तीय सहयोग, भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य समेत कई विषयों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही, ब्रिक्स के संदर्भ में डिजिटल मुद्रा और सीमा पार भुगतान, वित्तीय उत्पादों में सहयोग तथा नवाचार जैसे मुद्दों पर चीनी प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it