Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस खुली विश्व अर्थव्यवस्था को गति दे रही है : सीजीटीएन सर्वे

इस वर्ष के पहले दो महीनों में चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस ने कुल 3,501 रेलगाड़ियों का संचालन किया और 3 लाख 52 हजार टीईयू (टीईयू) माल का परिवहन किया

चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस खुली विश्व अर्थव्यवस्था को गति दे रही है : सीजीटीएन सर्वे
X

बीजिंग। इस वर्ष के पहले दो महीनों में चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस ने कुल 3,501 रेलगाड़ियों का संचालन किया और 3 लाख 52 हजार टीईयू (टीईयू) माल का परिवहन किया, जो क्रमशः वर्ष-दर-वर्ष 32 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

डांवांडोल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था की धीमी बहाली के बीच ये आंकड़े विशेष रूप से उल्लेखनीय माने जा रहे हैं।

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजन्स के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 88.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन और वैश्विक अर्थव्यवस्था को और अधिक खुला बनाने के उसके संकल्प को दर्शाता है।

सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि 91.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं के अनुसार चीन-यूरोप एक्सप्रेस ने अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स की दक्षता में सुधार किया है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की लागत को कम किया है। वहीं, 91.8 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि इस पहल ने चीन और यूरोप के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग के लिए एक नया मंच तैयार किया है।

इसके अलावा, 82.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि इस कार्गो एक्सप्रेस ने वैश्विक आर्थिक बहाली में एक स्थिर और प्रेरक भूमिका निभाई है, जबकि 93.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि यह एक्सप्रेस चीन के विशाल बाजार की संभावनाओं और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित शक्ति को और अधिक उजागर करेगा।

इसके अतिरिक्त, सर्वेक्षण में 85.5 प्रतिशत प्रतिभागियों ने माना कि चीन-यूरोप एक्सप्रेस का स्थिर संचालन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों और व्यवस्थाओं की सुरक्षा में सहायक है। साथ ही, 89.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस रेलवे मार्ग से जुड़े देशों से इसकी सुगमता और सुरक्षा को संयुक्त रूप से सुनिश्चित करने की अपील की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it