Top
Begin typing your search above and press return to search.

यमन में खूनी हमला: सुरक्षा केंद्र पर हूती आतंक, 53 से ज्यादा मौतें, 200 घायल

यमन के दक्षिणी प्रांत शबवा में सोमवार को एक सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र पर हूती विद्रोहियों के हमले में 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा अन्य घायल हो गए

यमन में खूनी हमला: सुरक्षा केंद्र पर हूती आतंक, 53 से ज्यादा मौतें, 200 घायल
X

हूती विद्रोहियों का बड़ा कहर! प्रशिक्षण केंद्र पर हमले से दहला यमन, दर्जनों की मौत

  • यमन में मौत का मंजर: भर्ती जवानों पर हमला, लाशों से पट गया सुरक्षा केंद्र

शबवा। यमन के दक्षिणी प्रांत शबवा में सोमवार को एक सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र पर हूती विद्रोहियों के हमले में 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा अन्य घायल हो गए।

शबवा प्रांत प्रशासन ने अमेरिकी सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा कि हमला उस समय हुआ, जब केंद्र में आंतरिक सुरक्षा बलों में भर्ती हुए नए जवान प्रशिक्षण ले रहे थे।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस त्रासदी की केवल निंदा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल सैन्य और सुरक्षा संबंधी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने यमन सरकार और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन से प्रांत की रक्षात्मक क्षमताओं को मजबूत करने का आग्रह किया।

हूती विद्रोहियों ने तत्काल इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की।

यह हमला हूती विद्रोहियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन वाले बलों के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुआ है। इन सरकारी बलों को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन प्राप्त है।

यमन में 2014 से संघर्ष जारी है, जब हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it