Top
Begin typing your search above and press return to search.

अफगानिस्तान : सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत

काबुल, अफगानिस्तान के सुदूर उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने रविवार को पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी।

अफगानिस्तान : सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत
X

काबुल, अफगानिस्तान के सुदूर उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने रविवार को पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी।

'आरियाना न्यूज' ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि कार कोफाब और याफ्ताल जिलों की ओर जा रही थी।

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया है। 'सिन्हुआ समाचार एजेंसी' की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया है।

बदख्शां एक पहाड़ी और कम आबादी वाला प्रांत है। यहां का इलाका काफी ऊबड़-खाबड़ है और सड़कों का बुनियादी ढांचा भी सीमित है; इन्हीं वजहों से इस क्षेत्र में अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं।

अफगानिस्तान में यातायात और परिवहन का हाल बेहाल ही है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।

23 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान के एक जिले में खौफनाक हादसा हुआ था।

प्रांतीय पुलिस ने शनिवार को बताया था कि शुक्रवार शाम उत्तरी अफगानिस्तान के फर्याब प्रांत में एक मिनीबस के सड़क से उतर जाने के कारण कुल 24 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर थी। ये यात्री खैबर जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 24 लोग घायल हुए थे। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही, ओवरलोडिंग और भीड़भाड़ वाली सड़क पर बेपरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ था।

इसके अलावा, पश्चिमी अफगानिस्तान में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई। शुक्रवार को फराह प्रांत में एक वाहन के सड़क से उतरकर पलट जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी थी।

हादसा फराह रोड जिले के बाहरी इलाके में अनियंत्रित वाहन के पलटने से हुआ था। वार चालक की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया। इस घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it