Top
Begin typing your search above and press return to search.

2026 के पहले 7 महीनों में चीन के मुख्य औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में 17.6 प्रतिशत वृद्धि

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, इस साल के पहले 7 महीने में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले उद्यमों (सालाना मुख्य कारोबार आय 2 करोड़ युआन या इससे अधिक) का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत बढ़ा।

2026 के पहले 7 महीनों में चीन के मुख्य औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में 17.6 प्रतिशत वृद्धि
X

बीजिंग। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, इस साल के पहले 7 महीने में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले उद्यमों (सालाना मुख्य कारोबार आय 2 करोड़ युआन या इससे अधिक) का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत बढ़ा।

इस जुलाई में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले उद्यमों का मुनाफा पिछले साल की जुलाई से 11.2 प्रतिशत अधिक था।

उल्लेखनीय बात है कि इलेक्ट्रॉनिक संबंधी व्यवसायों के मुनाफे में तेज वृद्धि दर्ज हुई। इस साल के पहले सात महीने में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के 1.1 गुने से अधिक था, जिसमें कंप्यूटिंग चिप्स और मेमोरी चिप्स समेत एकीकृत परिपथ व्यवसाय का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 18.5 गुना बढ़ा।

इसके अलावा उच्च तकनीक वाले विनिर्माण उद्योग की नेतृत्वकारी भूमिका स्पष्ट रूप से नजर आई है। इस साल के पहले 7 महीने में विनिर्माण उद्योग व्यवसाय चेन और मूल्य चेन के मध्यम व ऊंचे स्तर पर निरंतर परिवर्तित हो रहा है। निर्धारित पैमाने के ऊपर होने वाले हाई टेक विनिर्माण का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 50.1 प्रतिशत से अधिक था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it