Begin typing your search above and press return to search.
विश्व स्केट ने जारी किया नया ओलम्पिक क्वालीफिकेशन कार्यक्रम
विश्व स्केट ने टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया

पेरिस । विश्व स्केट ने टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोरोनावायरस के कारण ओलम्पिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त-2021 के बीच किया जाएगा।
विश्व स्केट ने मौजूदा ओलिम्पक क्वालीफिकेशन को 29 जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है।
हालांकि इस प्रस्ताव को अभी अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पक समिति (आईओए) के कार्यकारी बोर्ड से मंजूरी मिलनी बाकी है।
टूर्नामेंट्स के अंक प्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया है। विश्व स्केट ने 2020 और 2021 में विश्व चैम्पियनिशप की संभावनाओं को भी बनाए रखा है।
Next Story


