Begin typing your search above and press return to search.
सहारनपुर में करंट लगने से मज़दूर की मौत
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देवबंद कोतवाली इलाके में लबकरी गांव में गन्ने के खेत में काम करने के दौरान एक मज़दूर राजेश गंभीर रुप से उस समय करंट से झुलस गया जब वह खाने का डिब्बा टीन में टांगना चाहा रहा था।
गंभीर हालत में उसे साथी देवबन्द स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी। मजदूर की मौत की खबर के बाद पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर राजेश के गांव का़सिमपुर सके घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना दी । साथ ही उन्होंने मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया।
Next Story


