Top
Begin typing your search above and press return to search.

गिरते भू-जल व बढ़ते पर्यावरण संकट के लिए मिलकर काम करना होगा: शर्मा

 नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को युवा शक्ति संगठन ने चौथा स्थापना दिवस मनाया, इस अवसर पर संगठन की ओर से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में लगभग 1500 छात्र व छात्राओं ने बढ़-च

गिरते भू-जल व बढ़ते पर्यावरण संकट के लिए मिलकर काम करना होगा: शर्मा
X

ग्रेटर नोएडा। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को युवा शक्ति संगठन ने चौथा स्थापना दिवस मनाया, इस अवसर पर संगठन की ओर से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में लगभग 1500 छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ड्राइंग का विषय गिरते भूजल बढ़ता पर्यावरण संकट पर बच्चों ने चित्रकला बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा पर्यावरण मंत्री व तेजपाल विधायक दादरी रहे डॉ. महेश शर्मा ने छात्रों को पानी बचाने की अपील की और जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उत्साहित किया मंत्री ने लोगों से अपने भाषण में कहा कि गिरते भूजल पर बढ़ते पर्यावरण संकट को रोकने के लिए हम आम लोगों को भी इसके सहयोगी बनना होगा, जिससे कि आने वाली पीढ़ी को हम कुछ अच्छा पर्यावरण दे सकें।

जिससे बढ़ते हुए पर्यावरण, गिरते भूजल स्तर को बचाया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पर्यावरण पर काम करने वाले पर्यावरण प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-अल्फा वन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जितेंद्र भाटी युवा शक्ति संगठन के सचिव अभिनव शुक्ला, कपिल शर्मा, आशीष, विनोद शर्मा, पीतम चौहान, संजीव, अभिषेक भाटी, सुशील, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it