Begin typing your search above and press return to search.
महिला क्रिकेट: पहले टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 41 रनों से हराया
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने आज बारसापरा स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया

गुवाहाटी। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने आज बारसापरा स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी।
भारत के लिए शिखा पांडे ने 23, दीप्ति शर्मा ने 22, अरुं धति रेड्डी 18 और वेदा कृष्णामूर्ति ने 15 रन बनाए।
इंग्लैंड ने टैमी बेयूमोंट के 62, कप्तान हीथर नाइट के 40 और डेनियल व्याट के 35 रनों की बदौलत 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
Next Story


