Begin typing your search above and press return to search.
जबलपुर में बारिश से घर की दीवार गिरने से महिला की मृत्यु
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आज सुबह लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मृत्यु

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आज सुबह लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई। हनुमानताल थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सिंधी कैंप में एक घर की दीवार गिर गई। इससे एक ही परिवार की श्रीमती श्याम चौधरी (55), साहिल चौधरी (16), महक चौधरी (11) और मधु चौधरी (15) को घायल अवस्था में विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया।
यहां उपचार के दौरान श्याम चौधरी (55) की मृत्यु हो गई।
Next Story


