Top
Begin typing your search above and press return to search.

अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, चिकित्सक फरार

होडल । गढ़ी रोड स्थित एक क्लीनिक पर अवैध रूप से गर्भपात करने के मामले में थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है

अवैध रूप से गर्भपात करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, चिकित्सक फरार
X

होडल । गढ़ी रोड स्थित एक क्लीनिक पर अवैध रूप से गर्भपात करने के मामले में थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि मामले में लिप्त क्लीनिक संचालक राकेश कुमार नामक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह कार्रवाई सिविल सर्जन पलवल व महिला चिकित्सकों की टीम के साथ की। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान उक्त क्लीनिक से काफी संख्या में दवाईयां तथा औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। उधर पुलिस ने गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया गया है। मामले के अनुसार सिविल सर्जन जे पी प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि गढ़ी रोड पर एक व्यक्ति अपने क्लीनिक पर अवैध रूप से गर्भपात करने का कार्य करता है। सूचना के आधार पर डा. प्रसाद ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी और एक टीम का गठन किया। इस दौरान टीम ने एक नकली महिला ग्राहक को गर्भपात कराने के लिए उक्त क्लीनिक पर भेज दिया जिस पर नकली महिला ग्राहक और चिकित्सक के बीच 20 हजार रुपए में सौदा तय हो गया और क्लीनिक के चिकित्सक ने ग्राहक को दूसरे दिन आने को कहा। इस सूचना से ग्राहक ने टीम के सदस्यों को अवगत करा दिया। जिस पर टीम के सदस्य ने नोटों पर हस्ताक्षर करके उसे दे दिए। दूसरे दिन बताए गए समय के अनुसार नकली ग्राहक उक्त क्लीनिक पर पहुंच गई। इसी दौरान डा. पंकज, डा. अंतिका सागवान व पुलिस टीम भी थोड़ी दूरी पर तैयार हो गई। उसी समय क्लीनिक संचालक ने महिला चिकित्सक को बुलाकर गर्भपात करने की दवा आदि देनी शुरू कर दी। उधर नकली ग्राहक ने क्लीनिक के बाहर पहले से तैयार खड़ी टीम को इशारा कर दिया। इसी बीच चिकित्सकों और पुलिस टीम ने मौके पर ही महिला चिकित्सक को काबू कर लिया लेकिन क्लीनिक संचालक राकेश कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी के क्लीनिक से काफी दवाईयां और औजारों को बरामद कर सील कर दिया है। टीम के सदस्यों को इस छापेमारी के दौरान क्लीनिक से किसी भी प्रकार का कोई डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त नहीं हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it