Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्टार प्रचारक के साथ हवाई यात्रा प्रत्याशी को पड़ेगी महंगी

ग्रेटर नोएडा ! चुनावी समर में ग्लैमर के तडक़े का सभी को इंतजार रहता है लेकिन स्टार प्रचारक के साथ अबकी बार हवाई यात्रा करना प्रत्याशियों को महंगा पड़ सकता है।

स्टार प्रचारक के साथ हवाई यात्रा प्रत्याशी को पड़ेगी महंगी
X

ग्रेटर नोएडा ! चुनावी समर में ग्लैमर के तडक़े का सभी को इंतजार रहता है लेकिन स्टार प्रचारक के साथ अबकी बार हवाई यात्रा करना प्रत्याशियों को महंगा पड़ सकता है। प्रत्याशियों के चुनावी खर्चों व काले धन पर लगाम लगाने के लिए निर्वाचन अयोग ने जिला निर्वाचन विभाग को सख्त निर्देश दिए है। जिसके बाद चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में निर्वाचन कार्यों से जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। आयोजित बैठक में अनुरक्षण टीमों को आलाधिकारियों ने प्रशिक्षित किया। अपर जिलाधिकारी केशव कुमार ने उडन दस्ता टीम ,वीडियो स्थाई निगरानी, वीडियो निगरानी, लेखा दल, सहायक प्रेक्षक समेत अन्य गठित टीमों को उम्मीदवारों के खर्चों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों का खर्चा रजिस्टर में दर्ज किया जाए। प्रचार के दौरान यदि कोई प्रत्याशी स्टार प्रचारक के साथ हवाई यात्रा करता है तो हवाई यात्रा का आधा खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्चें में जोड़ दिया जाए। उन्होंने बताया कि आयोग ने चुनावी रैलियों और सभाओं के लिए मौजूदा प्रावधान को और सख्त बनाया है। यदि किसी उम्मीदवार के वाहन में जांच के दौरान 50 हजार से ज्यादा की रकम मिलती है तो रकम जब्त की जा हो सकती है।

ज्ञात हो कि मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रचार में अनाप-शनाप खर्च करने वाले प्रत्याशियों पर इस बार प्रशासन ने लगाम कसी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it