रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स गोल्ड कप में विजेता खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
मेरठ स्थित द आर्यन स्कूल में ओपन इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन मेरठ रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के माध्यम से किया गया

ग्रेटर नोएडा,। मेरठ स्थित द आर्यन स्कूल में ओपन इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन मेरठ रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की विभिन्न जिलो के स्कूलों से लगभग 250 स्केटर्स ने भागीदारी की। गौतमबुद्धनगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कोच मिलिन्द शर्मा के कठिन परिश्रम ग्रेनो के खिलाडिय़ों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत पदक जीते। आयुष्मान अरोड़ा, जी.डी पब्लिक स्कूल ने अंडर -16 बालक वर्ग (इनलाइन) में रजत पदक, कशिश, सेंट जोसफ स्कूल ने अंडर-12 बालिका वर्ग (क्वैड) में स्वर्ण पदक। जिया शर्मा, सेंट जोसफ स्कूल ने अंडर-12 बालिका वर्ग (इनलाइन) में स्वर्ण पदक, भव्य तोमर, सेंट जोसफ स्कूल, अंडर-6 बालक वर्ग (क्वैड) में स्वर्ण पदक, ऊबेश खान श्रीद्रोणाचार्य रमेश चंद विद्यावती कान्वेंट स्कूल ने अंडर-8 बालक वर्ग (क्वैड) में रजत पदक। विधि बंसल सीएचएचसी पब्लिक स्कूल बालिका वर्ग अंडर-16 (क्वैड) में रजत पदक, श्रेयस सिंह, भारत राम ग्लोबल स्कूल, अंडर-14 बालक वर्ग (इनलाइन) में स्वर्ण पदक, स्पर्श राणा, अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल अंडर-16 बालक वर्ग (क्वैड) में स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाडि़य़ों के उत्साहवर्धन के लिए रोलर होक्स इंडिया संघ के सचिव बलविंदर सिंह जोहल उपस्थित रहे। सभी विजेता खिलाड़ी 28 से 30 सित बर को चण्डीगढ़ में आयोजित होने वाली रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स गोल्ड कप 2018 में हिस्सा लेगें।


